त्रिवेणी सैनिक से कोयला ढुलाई कर रहे हाइवा ने टाटा मैजिक को लिया चपेट में तीन लोग घायल

बड़कागाँव। बड़कागांव- हजारीबाग मार्ग स्थित टीपी 5 के मोड़ के समीप त्रिवेणी कम्पनी में चल रहे हाइवा ने टेंपू को अपने चपेट में लिया। कोयला लोड हाइवा के चपेट में आने से टेंपू सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना 12 मई दोपहर 12.30 बजे की है। हाइवा (जे एच 02 बी जे 3740) त्रिवेणी माइंस से कोयला लेकर खाली करने रेलवे साइडिंग जा रही थी इस क्रम में टाटा मैजिक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण टाटा मैजिक में सवार ड्राइवर समेत सभी 3 लोग घायल हो गए। टाटा मैजिक लाइट एंड साउंड सिस्टम लेकर ढेंगुरा से कंडाबेर जा रहा था।

दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टाटा मैजिक के केबिन का परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर 40 वर्षीय मोहम्मद साबिर को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें माथा , कमर और पैर में गंभीर चोट लगी है। वहीं 35 वर्षीय मोहम्मद सोनू को गले में शीशे से कटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए है। मोहम्मद अफरोज को चेहरे में चोट आई है। घायलों का बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के पश्चात बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

हाइवा से घायल युवक


घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बड़कागांव हजारीबाग मार्ग को जाम कर दिया गया। घंटो जाम होने के उपरांत बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एसआई प्रदीप कुमार की उपस्थिति में त्रिवेणी सैनिक के अधिकारी ने ग्रामीणों वा जनप्रतिनिधियों के साथ समझौते के बाद सड़क जाम को हटाया गया। समझौते में कंपनी के द्वारा टाटा मैजिक वाहन की मरम्मत एवं घायलों को समुचित इलाज कराने का भरोसा दिलाया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *