विजय शर्मा
टंडवा। टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में वाहनों से होने वाली दुर्घटना पर टंडवा अंचलाधिकारी विजय कुमार दास ने दो पहिया, चार पहिया वाहन समेत भारी वाहन के चालकों को वाहन चलाते समय एहतियात बरतने का अपील किए है। उन्होंने बताया जीवन अनमोल है लोगो को हेलमेट पहनकर समेत सभी सुरक्षा मानकों को पुरा करते हुवे वाहन परिचालन की बात कहा है। आगे कहा की अधिकतर दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन ओवर टेक करते हुए देखे जाते है जिसके कारण दुर्घटना घटती है। ऐसे में लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अपने जीवन मे लोगो को लागू करना होगा ।अधिकतर दुर्घटनाओं में लोग लापरवाही वश अपनी जान गवां बेठते है। दो पहिया वाहन की स्पीड 40 से 50 की स्पीड सुरक्षित होती है। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा भी करना बिलकुल गलत है। कम स्पीड मे हम अपने परिवार के सदस्यो के करीब रहते है। लेकिन ओवर स्पीड ड्राइविंग दो पहिया वाहन समेत सभी वाहन चालकों के लिए असुरक्षित है। सड़क पर चलने वाली अधिकतर दुर्घटना की शिकायत ओवर स्पीड एवं असुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ा रहता है। लोगो को सावधान होकर वाहन चलाने की बात अंचलाधिकारी विजय कुमार दास ने कही ।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








