नामकुम में भारी मात्रा में नक़ली शराब बरामद, दो गिरफ्तार

नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र के ऑक्सफोर्ड स्कूल के समीप महामाया गली में बने घर से भारी मात्रा में नकली शराब के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब तस्करों को खरसीदाग ओपी प्रभारी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम एवं उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर गिरफ्तार किया है। ऑटो के माध्यम से नकली शराब की सप्लाई बिहार एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने की सूचना पर पुलिस कार्रवाई किया। ऑटो चालक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस खरसीदाग ओपी क्षेत्र के विनायका गोदाम पहुंची जहां से ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया।

चालक की निशानदेही पर पुलिस ने महामाया गली में बने घर में छापामारी की जहां से एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया. कमरें एवं बाहर खड़ी लक्जरी स्कोडा रैपिड कार (जेएच01बीई2691) से 20 पेटी एवं कमरे से 15 से 20 पेटी तैयार शराब जब्त हुवा। कमरे से 1000 से अधिक शराब की खाली बोतल बरामद की गई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *