बोकारो। वेदांता इलेक्ट्रोस्टील कंपनी के कोकोवेन में काम के दौरान लोहे का रड गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक पप्पू कुमार महतो 24 वर्षीय मजदूर सियालगजरा का रहने वाला है। घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन में घायल ठेका मजदूर को बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कंपनी पर आरोप लगाया है की घटना होने के बाद भी कंपनी के द्वारा परिजनों को सूचना नहीं दिया गया। सहयोगी मजदूरों ने परिजनों को पप्पू के मौत कि सुचना दी। साथ ही मजदूरों ने मृतक मजदूर के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर शव के साथ प्लांट मुख्य गेट के पास प्रदर्शन किए।
मृतक मजदूर के परिजन त्रिभुवन महतो ने बताया कि मृतक के साथ काम करने वाले मजदूर में फोन कर घटना की जानकारी दी थी बताया कि ऊपर से लोहे का रड गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जेएमएम महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने इसे कंपनी की लापरवाही बताया। उन्होंने सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुवे कहा कि कंपनी प्रबंधन सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मृतक के परिजनों को नौकरी और 25 लाख मुआवजा देने की मांग की है।
कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी व्यास ने बताया कि घटना के बाद जानकारी लेने पहुँचे है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








