कुंदा के अंबेडकर चौक के समीप खुला प्रगति आवासीय विद्यालय

रंजीत कुमार यादव

कुंदा। कुंदा प्रखंड के अंबेडकर चौक के समीप प्रगति आवासीय विद्यालय खोला गया। जिसका का उदघाटन 2 मई को कुंदा पंचायत मुखिया मनोज कुमार साहु के द्वारा फीता काट कर किया गया। मौके पर मुखिया मनोज कुमार साहु ने कहा की कुंदा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में आवासीय विद्यालय का होना सौभाग्य की बात है। इस विद्यालय में नेतरहाट, सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री, आर के मिशन, नवोदय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराया जायेगा। इससे पूर्व यहां के बच्चे पटना, गया, हजारीबाग, कोडरमा में अपने बच्चो को रख कर तैयारी करवाते थे।

संचालक डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने बताया प्रगति आवासीय विद्यालय में कम पैसे में बेहतर शिक्षा मिलेगा। पूर्व में भी विद्यालय से एक दर्जन से अधिक बच्चे सैनिक स्कूल नवोदय विद्यालय में सफलता हासिल किया है। इस मौके पर सहायक शिक्षक संघ अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, शिक्षक छोटू कुमार, विनोद कुमार, पिंटू पासवान, रोहित कुमार, इंद्रदेव यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *