आदर्श विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से 03 विद्यालय चतरा जिला से

ऑनलाइन उद्घाटन का सीधा प्रसारण चतरा डीसी समेत पदाधिकारी व शिक्षकगण ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सुना

चतरा। आदर्श विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से 03 विद्यालय चतरा जिला के राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय चतरा, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय चतरा, परियोजना बालिका उत्क्रमित +2 विद्यालय सिमरिया शामिल हैं।

जिला स्तर पर आयोजित उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन समारोह राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय चतरा में किया गया। उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन समारोह का सीधा लाइव प्रसारण हुवा। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और छात्राओं ने मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के संबोधन को सुना।

उत्कृष्ट विद्यालय में मौजूद हैं कई सुविधाएं : मंत्री सत्यानंद भोक्ता

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री विधायक वा अन्य

अपने संबोधन में मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा की उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। सी.बी.एस.ई पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों से विद्यालय में पठन-पाठन सुनिश्चित होगा। कक्षा 6 से बारहवीं तक के पठन-पाठन तथा कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के कला विज्ञान, वाणिज्य संकाय के पठन-पाठन की व्यवस्था, विद्यालय में आईसीटी लैब की उपलब्धता, विद्यालय के सभी कक्षा में स्मार्ट क्लासेस है और व्यवसायिक शिक्षा की उपलब्धता के साथ-साथ विद्यालय में सुसज्जित प्रयोगशाला की व्यवस्था भी है।

गरीब बच्चों के लिए सुनहरा अवसर : विधायक किशुन दा

विधायक किशुन कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के बेहतर सोच से जिले के गरीब बच्चे सी.बी.एस.ई पैटर्न पर पढ़ाई कर सकेंगे। उनके लिए सुनहरा अवसर है। राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ-साथ जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया है, जो बहुत ही प्रशंसनीय है।

सभी विद्यालय बेहतर प्रदर्शन करें : उपायुक्त अबु इमरा

उपायुक्त अबु इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों व शिक्षकगण को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चतरा द्वारा जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी विद्यालय बेहतर प्रदर्शन करें। विद्यालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए फोकस किया जायेगा ताकि यहां के बच्चे स्कूल से निकलने के बाद उनका कैरियर अच्छा हो।

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र किसुन कुमार दास, उपायुक्त अबु इमरान, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी, प्रधानाचार्य शिक्षकगण, सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *