साहिबगंज। रविवार को साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू टोला गांव में वज्रपात के चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभींर रुप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। ठनका के चपेट में आए आयशा खातून 14 वर्ष पिता हुमायूं शेख, नजरुल इस्लाम 7 वर्ष पिता हुमायूं शेख,
जाहिद आलम 6वर्ष पिता अशराफुल शेख व तौकीर आलम 10 वर्ष पिता मेहबूब आलम की मौत हुई हैं। जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों है। जबकि एक बच्ची नाशनारा खातुन 6 वर्ष पिता हुमायूं शेख घायल है। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा चली तो घर के पास की सभी बच्चे आम चुनने के लिए आम बगान गए। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई और बच्चे आम के पेड़ के पास छिपकर बच रहे थे, तभी अचानक आसमानी बिजली गिरी घटना घट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में राजमहल अस्पताल ले गये, जहां अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू और डॉ. गुफरान अंसारी ने चारो बच्चों को जांचोपरांत मृत घोषित किया। इसके बाद परिजनों के चितकार से मातम छा गया। वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच कर सरकारी प्रक्रिया शुरू की।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





