हजारीबाग। अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार ने राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में समय सारणी में बदलाव किया गया है।
सरकार के सचिव के रवि कुमार ने पत्र जारी सभी अधिकारियों को सूचना दिए है। नए समय के अनुसार केजी से 05 तक की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक एवं कक्षा 06 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित होंगे। इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं किए जायेंगे। इस दौरान मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रखने के आदेश दिए गए है। यह आदेश दिनांक 19.04.2023 (बुधवार) से 25.04.2023 (मगंलवार) तक लागू रहेगा। इसके अलावे इस समय सारणी के दौरान बच्चों को होने वाले पढाई का नुकसान के लिए अलग से निर्णय लेते हुवे सूचित किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे