केरेडारी। इफको नैनो यूरिया तरल तथा नैनो डीएपी तरल प्रयोग एवं लाभ पर आधारित कृषक गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को कराली के केमो में किया गया। इफको हजारीबाग के द्वारा आयोजित कृषक गोष्ठी में 40 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में इफको नैनो यूरिया, नैनो डीएपी पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। जिसमें इफको नैनो यूरिया और इफको नैनो डीएपी का प्रयोग विधि तथा सामान्य बोरे वाले यूरिया और डीएपी से तुलनात्मक लाभ की जानकारी दी गयी।
इसके साथ ही इफको के अन्य उत्पाद जैसे कि जैव उर्वरक, सागरिका तरल एवं बालटी और जल में घुलनशील उर्वरकों के प्रयोग एवं विधि की चर्चा की गई। साथ ही साथ जैविक खाद और सुष्म पोषक तत्वों की भी जानकारी किसानों को दिया गया। कार्यक्रम में किसान मित्र सूरज महतो, प्रगतिशील किसान जय प्रकाश मेहता, बिनोद सिंह तथा कराली पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








