कुंदा। कुंदा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के सिंदरी व बाजकुम कोइता खुटवाली उलवार समेत विभिन गांव में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। वहां चापाकल ,कुँआ व तालाब सभी सूख गए हैं। ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए तरस रहे हैं। उक्त गांव में 2017-2018 वित्तीय वर्ष में पीएचडी विभाग के द्वारा चापाकल लगाया गया था। लेकिन वह भी भीषण गर्मी में दम तोड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में अक्सर सभी गांव में पानी की घोर किल्लत हो जाती है। उक्त गांव में अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। पूरा क्षेत्र पहाड़ी व पथरीला होने के कारण पानी का जलस्तर 250 – 300 फिट में पर्याप्त मात्रा में पानी हो सकती है। वहां के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि और आला अधिकारीयो से बराबर डीप बोरिंग की मांग कर रहे है, लेकिन इस पर विभाग के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया।
गत वर्ष पूर्व पानी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार 14 वें वित्त से टैंकर की खरीदारी किया गया था। ताकि गांव में पानी पहुचाया जा सके लेकिन खरीदी गई टैंकर को मुखिया के द्वारा अपने निजी कामों में उपयोग की जा रही है। ग्रामीणों ने अपने पंचायत के मुखिया को पानी की किल्लत की समस्या से अवगत कराया है। इस विषय पर मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द पानी टैंकर को गांव में भेज दिया जाएगा।
लेकिन अभी तक पानी का टैंकर ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








