कुआं में डुबने से 14 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

चतरा /पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में कुआं में डुबने से 14 वर्षीय युवक अश्विनी कुमार महतो पिता सुरेंद्र6 महतो की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्बारा काफी मशक्कत के बाद कुआं से युवक के शव को कुआं से बाहर निकाला गया। सिंचाई के लिए खेत में बने कुआं के सामने युवक का चप्पल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि शौच के लिए कुआं से पानी निकालने के दौरान युवक कुआं में गिर गया। मृतक युवक चिरैयाटांड़ इमली पेंड के निकट अपने पिता के द्वारा संचालित होटल में परिजनों के साथ रहता था और शिशु विद्या निकेतन बिलारी में आठवीं कक्षा में पढ़ता था, उसका पैतृक गांव बुढ़मू थाना क्षेत्र के लवगढ़ा गांव में है। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव लवगढ़ा चले गए। युवक का शव गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *