आजादी के 75 वर्षों बाद टंडवा वासियों को मिलेगी पैसेंजर ट्रेन की सौगात,

विजय शर्मा

परिचालन से पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने किया शिवपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

टंडवा : टंडवा समेत पूरे चतरा वासियों का वर्षों का सपना साकार होने वाला है। जिस पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की मांग वर्षो से हो रही थी। वह अब पूरा होने वाला है।आजादी के 75 वर्षों के बाद टंडवा प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाना है। जिसको लेकर सोमवार को धनबाद रेल मंडल से रेलवे के वरीय अधिकारियों ने शिवपुर-टोरी रेल लाईन के साथ शिवपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास व कबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा ने सभी अधिकारियों को गुलदस्ता व पौधा देकर स्वागत किया।इस दौरान रेलवे के अन्य अधिकारियों के संग निरीक्षण करने पहुंची धनबाद रेल मंडल की सीनियर परिचालन प्रबंधक सुरुचि सिंह ने स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन से संबंधित विषयों पर चर्चा किया। इस दौरान प्रबंधक सुरूचि सिंह ने कहा कि शिवपुर से टोरी तक बहुत जल्द ही पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू की जाएगी।

वही मौके पर मौजूद सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि
टंडवा में पांच वर्ष पूर्व से ही मालगाड़ी परिचालन हो रहा था,ऐसे में स्थानीय लोगों की भी वर्षों से मांग थी कि शिवपुर टोरी रेल लाईन में पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो लेकिन यह एक सपना बनकर रह गया था। उन्होंने बताया कि लोगों का यह सपना अब साकार होने वाला है। विधायक ने कहा कि लोगों के वर्षों की मांगों और सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व स्थानीय सांसद सुनिल सिंह को आभार जताया है।वहीं कबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन ने कहा की यह दिन टंडवा ही नहीं बल्कि पुरे चतरा वासियों के लिए ऐतिहासिक पल है जब लोगों के वर्षों की मांगों का सपना साकार होगा।इस मौके पर यातायात मंडल बरकाकाना कुमार अंकित मंडल,डीएएन हंस राज मीना,टोरी शिवपुर टीआई संजय कुमार समेत भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा,मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी,शुभम् सिंह,मिथिलेश गुप्ता,अजय साव, प्रमोद सिंह,अंरविद सिंह,अक्षयवट पाड़े, गणेश सिंह, खुर्शीद अंसारी,मंसूर मियां, रामेश्वर राणा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

टोरी से शिवपुर तक बनेंगे सात स्टेशन

बताया गया है कि टोरी से शिवपुर तक सात रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा । जिसमें कुसमाही,बीराटोली,बालूमाथ, बुकरू,फुलबसिया, शिवपुर व मनातू में स्टेशन का निर्माण किया जाएगा ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!