मुखिया संघ ने आठ सूत्री मांगों को बताया महत्वपूर्ण

सरकार पंचायत के विकास के लिए मांगो पर करे कार्य :अरविंद सिंह

विजय शर्मा
चतरा /टंडवा : झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुखिया संघ के चतरा जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में मिलकर
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मुखिया संघ चतरा के द्वारा अपनी 8 सूत्री मांग को रखा ।झारखंड के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात की।मुलाकात के दरमियान आठ सूत्री मांगों को रखी गई।जिसमे पंचायत के जिला मुखिया संघ के जनप्रतिनिधियों ने पंचायत स्तरीय सभी सरकारी और अनुबंध कर्मियों का प्रखंड स्तर से तबादला किया जाए।.डीएमएफटी मद से प्रत्येक ग्राम पंचायत को पचास लाख रुपए की राशि आवंटन उपलब्ध कराया जाए।,ग्राम सभा ग्राम सभा से चयनित विभिन्न योजनाएं के सिलावट में स्थानीय मुखिया का नाम अनिवार्य किया जाए, ग्राम पंचायत के द्वारा 15 में एवं नरेगा के प्रशासनिक स्वीकृति में प्रखंड विकास पदाधिकारी या प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने के विचार किया जाए।,राज्य वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए राशि आवंटित उपलब्ध कराया जाए,मनरेगा से मिट्टी मोरम पथ का निर्माण करने के लिए और पुराना तालाबों का जीर्णोद्धार कराने के लिए तथा पशु सेड के चयन में ग्राम पंचायत के अधिकार दिया जाए, सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालय के प्रथम तले पर मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाय ,
मुलाकात के दौरान मुखिया संघ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,उपाध्यक्ष सह गंधरिया मुखिया अनीता यादव, लेम पंचायत की मुखिया राकेश कुमार सिंह ,आरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, दमदोईया के मुखियापति मो रियासत अंसारी ,पराडीह मुखिया संतोष भुइयां,दरियातु मुखिया परवा देवी, टीकर मुखिया रघुनंदन पासवान, दाढा मुखिया अमिता कश्छायप, सिकिद मुखिया तालकेश्वर तूरी, जाँगी मुखिया बलदेव साव,राजपुर मुखिया विकास सिंह,सिमरिया मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद महतो समेत कई मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *