नामकुम। राजाउलातू के उनीडिह स्थित प्रसिद्ध शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। इस मामले में शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के सदस्यों ने स्थानिये थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदस्यों ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली की मुख्य मंदिर, स्टोर रुम, बैठक रुम, दो दान पेटी का ताला तोड़कर पैसे एवं पीतल कांसा के बर्तन चोरी कर लिया गया है। भगवान शिव का त्रिशूल, पंचमुखी हनुमान मंदिर के चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया गया है।
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मरासिल्ली बाबा में सभी की आस्था जुड़ी है। घटना निंदनीय है, प्रशासन को असामाजिक तत्वों को जल्द चिन्हित कर कार्रवाई करने का मांग किए।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 444








