तोपचांची में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत, प्राथमिकी दर्ज


चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुवे तोपचांची थाने में दर्ज कराया मामला




तोपचांची। तोपचांची के साहू बहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की देर रात सिंहदाहा पंचायत के तेलोडीह गांव की गर्भवती महिला रुपा देवी के प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने प्रसव के दौरान डियूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संध्या तिवारी व जीएनएम सोनामुनी पर लापरवाही व रुपये मांगने का आरोप लगाया हैं। मृतिका की नानी तारा देवी ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्ची के माथे पर चाकू लग गया था। जिसके कारण उसकी मौत हुई है, बाद में मृत अवस्था बच्ची को गंभीर स्थिति बताकर बच्ची के इलाज के लिए धनबाद ले जाने की बात कह कर हमलोग को दे दिया गया। धनबाद जब हमलोग बच्ची को लेकर पहुंचे तो चिकित्सको ने बच्ची को मृत बताया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *