आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ली गई निर्णय पर विशेष चर्चा के साथ तैयारी शुरू
13 अप्रैल को हजारीबाग जिला स्तरीय सामाजिक न्याय मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग एवम 14 को मनाई जाएगी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती
जिस मुद्दों के साथ वर्तमान सरकार सत्ता में आई, वही मुद्दे में फिस्सडी साबित हुई है :–रोशनलाल चौधरी
15 वर्षों से बड़कागांव विधानसभा के लोगों की भावनाओं और जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है यहां के नेतृत्वकर्ता :–रोशनलाल चौधरी
केरेडारी ।केरेडारी पंचायत भवन के सभागार में आजसू पार्टी केरेडारी प्रखंड कमिटी के द्वारा एक अति आवश्यक प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो ,संचालन प्रखंड सचिव मोहन महतो एवम धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा ने किया।प्रखंड कमेटी द्वारा आहूत की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य को विस्तार रूप से मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय निर्देश और कार्यक्रम की रूपरेखा पर आगे की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। जिसमें से मुख्य रूप से 13 अप्रैल 2023 को प्रत्येक जिले में आजसू पार्टी के द्वारा सामाजिक न्याय मार्च निकाला जाएगा जिसमें केरेडारी प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता इस सामाजिक न्याय मार्च में कुच करेंगे,साथ ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा उसके अगले दिन 14 अप्रैल 2023 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक प्रखंड में मनाने की घोषणा किए।आगे संबोधित करते हुए रोशनलाल चौधरी ने कहा कि विगत पिछले 15 वर्षों से बड़कागांव विधानसभा की विकास की गति थम सी गई है मानो बड़कागांव की जनता ने अपने ऐसे प्रतिनिधि को चुनकर अपने पैर में कुल्हाड़ी से मार ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज तक जिस रास्ते पर लोग सरपट से दौड़ते थे वही आज खाली पैर से भी चलने में कूचे जा रहे हैं।पूरे विधानसभा क्षेत्र में कुल कंपनियां आम जनता की जमीन पर हावी है औने पौने दाम पर जमीन लूट रही है इस पर यहां के विधायक का कोई लेना देना नहीं है,और लोगों के भावनाओं के साथ खेल रही है। जिस कंपनी और आंदोलन के नाम पर सत्ता में आए आज वही कभी कंपनी के नाम पर आंदोलन तो कभी साथ मिलकर अपना हिस्सेदारी तय कर लोगों को बीच राह में छोड़ देती है।
इसलिए इस बार हमारा मिशन है कि 2024 हम आम जनमानस का चुनाव लड़ेंगे और पिछले कई वर्षों से आम जनता की आवाज बने हैं उसे और मजबूत तरीके से आवाज बनकर सदन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से बैद्यनाथ महत,मोहन महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो,जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुमार, बड़कागांव कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गिरी, विनोद महतो, कैलाश महतो उप मुखिया गर्रीकला, लक्ष्मी देवी ,राजू कुमार, बेंगवरी पंसस देव नारायण महतो, बारियातू मुख्य प्रतिनिधि, सिकंदर कुमार, विकास कुमार,बलराज कुमार,ऋषिकेश कुमार,धनंजय मिश्रा, प्रमोद कुशवाहा, दीपक कुमार, उमेश कुमार,महेश महतो, चौलेश्वर साह, गोपाल ठाकुर, पदुम साव,कौलेश्वर प्रसाद,सुरेश महतो, देवनारायण राणा,रूपलाल महतो,जितेंद्र राणा,नंदकिशोर तिवारी, नरेश कुमार, मुरारी प्रसाद महतो, अशोक महतो,जगदेव ठाकुर, मनोज कुमार, गंगा राम, विजय राम, मधु साव, जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, धनेश्वर महतो, अरुण कुमार साह, रविंद्र कुमार महतो, अजय कुमार शहीद अन्य दर्जनों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








