शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर उच्च विद्यालय गर्रीकला में शोक सभा का आयोजन





केरेडारी। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर केरेडारी प्रखंड में बुद्धिजीवियों वा शिक्षा कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। इनके निधन पर उच्च विद्यालय गर्रीकला में शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो के नेतृत्व में विद्यालय परिवार वा बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के आत्म शांति का कामना किए। विद्यालय प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो का निधन अपूर्णीय क्षति है। इनके कार्यों को शिक्षा जगत में हमेशा याद किया जायेगा।
मौके पर शिक्षक मोहम्मद नजामुद्दीन, सहदेव सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, लक्ष्मण कुमार राणा, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार कुशवाहा, सुनीता कुमारी, कंचन कुमारी, कुसुम कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुरेंद्र कुमार धनेश्वर कुमार, समेत सैकड़ों बच्चें उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *