जगरनाथ महतो: 7 अप्रैल की सुबह रांची लाया जाएगा पार्थिव शरीर, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

रांची: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह सात बजे विशेष विमान से चेन्नई से रांची लाया जाएगा. एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां उन्हें श्रधांजलि दी जायेगी. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को झामुमो कार्यालय हरमू ले जाया जाएगा. झामुमो कार्यालय से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गाँव अलारगो ले जाया जाएगा, जहाँ अंतिम संस्कार होगा. अलारगो से भंडारीदह के दामोदर घाट तक शव यात्रा निकाली जाएगी. स्व. जगरनाथ महतो के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, चम्पई सोरेन, मिथलेश ठाकुर, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता समेत कई विधायक और महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *