रंजीत कुमार कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड के 4 किलोमीटर दूरी में स्थित टिकैतबांध, जगरनाथपुर के भलवाही जंगल में महुवा चुनने को लेकर ग्रामीणों ने आग लगा दिया। महुवा के पत्तों में आग लगने पर आग धीरे धीरे पुरे जंगल में फैल गया है। जंगल में आग लगने से छोटे छोटे पौधें समेत बड़े पेड़ भी आग से झुलसने लगे है। वन प्राणीयों को भी आग से नुकसान हो रहा है। आग के चपेट में आने से कई प्राणी विलुप्त होने के कगार में पहुंच गए है। जंगल का आग पिछले कई दिनों लगा हुवा है, जिसे बुझाने का प्रयास अभी तक वन विभाग के द्वारा नही किया गया है। जानकारी की माने को समय रहते अगर आग पर काबू नही पाया गया तो जंगल में तैयार हुवे छोटे पौधें जल जायेगा। पेड़ पौधो को जलने से बारिश पर भी असर पड़ेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 342





