दो हाइवा आपस में भिड़े खलासी की मौके पर मौत, ड्राइवर बुरी तरह से घायल



काठीकुंड(दुमका)। दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ के काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित सनमत कल्याण अस्पताल के समीप दो हाइवा आपस में भिड़ गए। हाइवा के आपसी भिडंत में खलासी का मौत हो गया। मृतक खलासी अमड़ापाड़ा के रांगा केवट टोला के 20 वर्षीय आनु केवट है। जिसके सिर पर गंभीर चोट आया था,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि चालक हराधन केवट अपनी सीट पर ही दब गया।

दुर्घटना ग्रस्त हाइवा

घटना शनिवार तड़के सुबह 4 बजे की है। बताया जाता है की काठीकुंड की ओर से कोयला लदा हाइवा दुमका रेक में कोयला खाली करने के लिये जा रहा था, वहीं सामने से हाइवा कोयला खाली करके वापस लौटने के दौरान दोनों वाहन आपस में भिड़े। घटना की सूचना मिलते ही काठीकुंड पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची। स्थानीय विधायक नलिन सोरेन व जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा भी घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पहुंचे। 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद क्रेन की मदद से घायल चालक को निकाला गया। घायल चालक को इलाज के लिये फूलो झानों मेडिकल ले जाया गया। दोनो हाइवा वाहन अमड़ापाड़ा के बच्चु भगत व रवि भगत की बतायी जा रही है। मौके पर पहुंचे विधायक श्री सोरेन ने घटना पर दुख जताते हुए, कोयला गाड़ियों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कोयला वाहनों के लिये अलग रूट निर्धारित किये जाने की आवश्यकता है। कोल माइंस एरिया तक रेलवे ट्रैक पहुंच जाने से कई प्रकार की समस्या से बचा जा सकता है, जो सुगम भी साबित होगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *