त्योहार. बुंडू में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी, भक्तों में दिखा उत्साह



केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के बुंडू में रामनवमी का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया गया। साथ ही बुंडू बाजार टांड में भव्य रूप से मेला का आयोजन किया गया। मेला से पूर्व नव युवा संघ बुंडू के तत्वाधान मे बुंडू पंचायत के सभी महावीरी झंडों का मिलन बुंडू ने कराया, तत्पश्चात राम भक्त झंडा लेकर मेला स्थल पहुंचे। बच्चों वा युवाओं ने मेला का लुफ्त उठाया।

नवमी के उपलक्ष्य में बुंडू मेला स्थल में भजन कीर्तन वा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नव युवा संघ के अध्यक्ष धनजय कुमार, संघ का संस्थापक सतीश बंसल, संरक्षक गणेश बंसल, कृष्ण तुरी, राजू तुरी, पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो, समाज सेवी हेमंत यादव, समाज सेवी अर्जुन प्रजापति, मैनेश उरांव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मेला में पहुंचे राम भक्तों ने नव युवा संघ के बैनर तले आयोजित भजन कीर्तन वा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुंडू के युवाओं ने एक से बढ़ कर एक धार्मिक और नागपुरी गानों पर डान्स किया। बच्चों के नृत्य मेला में चार चांद लगा दिया। मेला देखने पहुंचे राम भक्त खूब सराहना किए।

मौके पर समाज सेवी राजेंदर गुप्ता, मदन साव, राजेश महतो, दिपक साव, मनिजर साव, मोहन करमाली, बसंत गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू यादव, महा सचिव विकास करमाली, सचिव संजय तुरी, कोषाध्यक्ष राजू तुरी, संरक्षक रोहित तुरी, उप सचिव राकेश प्रजापति, माहा मंत्री भुनेश्वर तुरी, सयोजक कृष्णा तुरी, भारत तुरी, माइकल तुरी, रबिन्दर करमाली, मंतोष गंझु, सिकेंदर तुरी, सूज भोगता, विजय भोगता, भोला तुरी, सूरज, संजय, विजय, दिपक, सीता राम, शंकर, रबिन्दर, गोपाल, विशाल, राजू बाबू, मनोज, जीतेन्द्र राम, राजू राम, संतोष, उमेश समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *