बरकट्ठा: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग प्रखंड कमेटी बरकट्ठा के बैनर तले श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव में किया गया। शोभायात्रा नगर भर्मण करते हुए दुर्गा मंदिर बरकट्ठा से गोरहर थाना होते हुए बरकट्ठा हाई स्कूल(कोनहारा) से वापस बाजार रोड़ होते हुए बुढ़िया माता मंदिर से पुनः वापस दुर्गा मंदिर बरकट्ठा में समापन किया गया। इस दौरान राम भक्तों ने जमकर जय श्रीराम का नारा लगाए।

कार्यक्रम में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया बसंत साव, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय, बजरंग दल संयोजक दीपक राणा, प्रचार प्रसार प्रमुख धीरज गुप्ता, रानी कुमारी, सुरेश पांडेय, सुमन गुप्ता, दीपक महाकाल, पूर्व पंसस प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, पूजा समिति अध्यक्ष रामखेलावन यादव, शोभा समिति अध्यक्ष महेश मंडल, मिथलेश भारती, विक्की गुप्ता, विक्की चंद्रवंशी, युवराज गुप्ता, राज गुप्ता, विश्वाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र यादव, रामदेव यादव, सुजल राज, राजकुमार मंडल, सूरज श्रीवास्तव, रंजन यादव, विशाल कुमार, रामजी मंडल, गुड्डू गुप्ता, दिलीप दास, बिट्टू मोदी समेत सैकड़ों रामभक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे