आदित्यपुर में नाली में मिला नालंदा के युवक का शव, हत्या की आशंका


आदित्यपुर। पश्चमीसिभूम के आदित्यपुर पुलिस ने हेवेन प्लेस के पास नाली से एक युवक का शव बरामद किया है। शव को कब्जे में कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही साथी थाना पहुंचे। साथियों ने बताया कि मृतक सोनू यादव (30) है, जो अमरदीप सरदार के यहां अमरदीप सर्विस ट्रांसपोर्ट में ट्रेलर चलाता था। सोनू यादव मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गिरियक थाना के बर्च्छिबीघा का रहने वाला है। चालक सोनू यादव के साथी चालक सुभाष यादव, जयेंद्र कुमार, महेश यादव, किशोर यादव आदि ने बताया कि वह आत्महत्या नहीं किया है। रात में सोनू को कांट्रेक्टर के द्वारा खाना खिलाने के लिए बुलाया गया था। सुबह में फ्लैट के नीचे नाली में उसका शव मिला है. सोनू यादव विवाहित है। उसके दो लड़का और एक लड़की है। सोनू यादव के साथी चालकों ने बताया कि उसकी हत्या कर यहां शव को नाली में फेंक दिया गया है। चार तल्ला से गिरकर नाली में नहीं घुस सकता है। पुलिस साथी चालकों के बयान के बाद छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने कॉन्ट्रेक्टर के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *