केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के जमीरा के दुर्गा मंदिर प्रांगण में मागलवार को सार्वजनिक चैती वासंती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में 108 बार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बद्रीनारायण सिंह ने किया। वही भक्तों ने 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपने प्रखंड क्षेत्र के गाँव, राज्य एवं देश की खुशहाली, सुख, शांति व समृद्धि का मंगल कामना किये। इस मौके नागेश्वर सिंह, सरकार सिंह, नंद किशोर सिंह, दिलीप सिंह, महादेव सिंह, देवदीप सिंह, बजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, अवधेश सिंह, कृष्णा सिंह, प्रताप सिंह समेत श्रद्धालु उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 7