अरुण/अमित
केरेडारी(हजारीबाग):आगमी रामनवमी पर्व को देखते हुए,केरेडारी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गऐ है.प्रखंड के विभिन्न स्थानों में सयुक्त रूप से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.इस दौरान सोमवार को चट्टीबारियातु गांव के एक होटल से20 पेटी बियर जब्त किया, साथ ही एक धंधे में संलिप्त युवक सुरेश कुमार महतो पिता जगदीश महतो को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा ने बताया कि शराब तस्कर व धंधे में संलिप्त लोगो को बख्शा नहीं जायेगा,शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा.पकड़े जाने पर जेल भेजा जायेगा।छापामारी में थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा व केरेडारी थाना के कई जवान शामिल थे. वहीं दूसरी ओर पुलिसकी इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप हैं.
अमित/अरुण

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 666








