जिप सदस्या ने प्रखंड क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु मुख्य अभियंता को लिखी पत्र

बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद भाग 7 के जिला परिषद सदस्या प्रेरणा प्रिया ने प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए जिला मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर अविलंब बदलने की मांग की है। वहीं जिला परिषद सदस्या प्रेरणा प्रिया ने बताई की झुंरझुरी पंचायत अंतर्गत सक्रेज में 100 केवीए ट्रांसफार्मर, कोनहारा खुर्द पंचायत अंतर्गत मस्जिद के पास 200 केवीए ट्रांसफार्मर, बरकट्ठा उत्तरी पंचायत अंतर्गत बरकट्ठा बाजार में 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर, गोरहर पंचायत अंतर्गत सिवा टोला में 25 केवी ट्रांसफार्मर, गोरहर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर में 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्राम पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर में 25 केवी ट्रांसफार्मर झुरझुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड 9 में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर विगत कई दिनों से खराब रहने से लोग अंधेरे में रहने को विवश है। वहीं दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है जिसमें छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में काफी मशक्कत झेलनी पड़ रही है, वहीं बिजली की इस दयनीय स्थिति को देखते हुए जिला परिषद सदस्या ने मुख्य अभियंता समेत सभी वरीय पदाधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने की अपील की है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *