छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया

केरेडारी(हजारीबाग)लोकास्था व सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन सोमवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान् सूर्य को अर्ध्य देकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया| इस अवसर पर केरेडारी टंडवा सिमाने स्थित चुंदुरु धाम स्थित नदी में छठ व्रतियों की भारी भीड़ देखि गई| चुंदुरु धाम में विराजमान भगवान् सूर्य की प्रतिमा की महिमा अपरम्पार है यहाँ टंडवा के अलावे केरेडारी,सिमरिया,चतरा व लातेहार जिले से भी श्रद्धालु भक्त एक दिन पूर्व ही पहुँच चुके थे| व्रतियों ने पुरे भक्ति भाव के साथ भगवान् सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना किया| शास्त्रों में पवित्रता की पराकास्ठा के महापर्व चैती छठ की महिमा अपार बताई गई व्रतियां जो भी मनोकामना लेकर इस व्रत का अनुष्ठान करती हैं भगवार सूर्य उनकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं| मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जायेगा व छठ व्रती 36 घंटे के कठिन व्रत निर्जला व्रत के बाद पूजन अर्चन की समाप्ति के पश्चात पारण करेंगी|

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *