चर्चित संजय महतो मर्डर केस को टंडवा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

  टंडवा(चतरा) कोयलांचल के चर्चित संजय महतो मर्डर केस मामले में टंडवा पुलिस 48 घंटे में किया खुलासा, मास्टरमाइंड एक महिला समेत तीन गिरफ्तार। हत्या में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन जप्त। चतरा एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा सीनियर डीएसपी शम्भू सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की कार्रवाई। टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव के आसपास इलाके से हुई गिरफ्तारी। हत्या में शामिल 10 फरार आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर इंस्पेक्टर विजय सिंह की छापामारी अभियान जारी। मृतक संजय महतो के गांव के ही एक महिला के साथ अवैध संबंध होने पर अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम। विगत 24 मार्च को आम्रपाली से सटे होन्हे गांव निवासी सीसीएल कर्मी संजय महतो को हुई थी निर्मम हत्या। आपसी रंजिश के गांव के ही महिला से अवैध संबंध में मोहल्ले के ही दोस्तों ने उतारा था मौत के घाट। एसआईटी में सीनियर डीएसपी शम्भू सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, सब इंस्पेक्टर अभिनव आनन्द, अशोक कुमार, अमर कुमार, उमानाथ सिंह, राजेश राम समेत टण्डवा अनुमण्डल क्यूआरटी टीम व थाना के सशस्त्र बल के जवान थे शामिल।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *