पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बरकट्ठा:- आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी प्रखंड अंतर्गत ग्राम केवालु के नोघरिया टोला में पुल नहीं बन पाई। वही पुल निर्माण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विधायक अमित कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होने कहा है कि पुल नहीं रहने से बरसात के समय लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। साथ ही मरीजों को ले जाने और लाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।कहा कि पुल नहीं रहने से गाड़ियां का आवागमन नहीं हो पाता है और मरीज की मौत हो जाती है। ज्ञापन सौंपने वाले में स्थानीय निवासी सुनील कुमार,बासुदेव साव,रूपलाल साव, बासुदेव साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। तत्पश्चात विधायक ने स्थलीय जांच किया और कहा वास्तव में यह समस्या गंभीर है ।अतः जल्द ही डीएमटी फंड से पूल बनवाने का का प्रयास करूंगा। ज्ञात हो की लोग जान जोखिम में डालकर बिजली पोल के सहारे नदी को पार करते हैं और तब वे प्रखंड मुख्यालय बरकट्ठा तक आ पाते हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *