आंखों के सामने सब राख हो गया… देखें कैसे

कोडरमा।जय माता दी वस्त्रालय नाम की कपड़े की बंद दुकान आज सुबह अचानक धधक उठी। दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। पड़ोस की दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने उक्त दुकान के मालिक और फायर ब्रिगेड को फोन कर जलने की सूचना दी। दुकान मालिक भागे-भागे पहुंचे। आखों के सामने अपनी दुकान को जलते देख उनकी चीख निकल गई। दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पर तबतक दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। यह दुकान कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह स्टेशन से सटे मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *