गुमला में आदिवासी लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, चलती गाड़ी से बाहर फेंका



गुमला। गुमला के चैनपुर प्रखंड से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। परंतु लड़की के जोरदार विरोध के कारण चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। जिससे लड़की बुरी तरह से घायल हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस ने तीनों अपराधियो को चैनपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी अमीरुद्दीन खान 24 वर्ष, महबूब खान 19 वर्ष व शेख असलम 23 वर्ष चैनपुर के ही रहने वाले है। पीड़ित लड़की ने चैनपुर निवासी अमीरुद्दीन खान 24 वर्ष, महबूब खान 19 वर्ष व शेख असलम 23 ने अपहरण कर चैनपुर कॉलेज टोंगरी ले गये। जहां नाबालिग लड़की से मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर से तीनों युवक डर गये। और लड़की को चलती गाड़ी से धक्का दे कर फरार हो गए। लड़की ने चैनपुर निवासी अमीरुद्दीन खान 24 वर्ष, महबूब खान 19 वर्ष व शेख असलम 23 वर्ष ने उसका अपहरण कर रेप करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना 24 मार्च के देर शाम की है। युवकों ने निजी वाहन से लड़की का गांव से अपहरण कर चैनपुर कॉलेज टोंगरी ले गये थे। जिसके बाद परिजनों ने लड़की को उठाकर घर ले आये। घर आने के बाद लड़की ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन देर रात चैनपुर थाना पहुंचे। आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। चैनपुर के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस द्वरा पीड़िता का मेडिकल एवं इंजुरी भी कराया गया।

चैनपुर थाना
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *