चुरचू(हजारीबाग)| प्रखण्ड के चरही थाना की पुलिस अवैध रूप से जमा किए गए कोयले के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला दी। जिसके फल स्वरूप रेलवे साइडिंग के समीप के जंगल और तरवा टांड़,बोकारो नदी के आस पास से लगभग 30 टन कोयला बरामद कर ली। इस अभियान में जेसीबी और ट्रैक्टर मंगाकर कई जगहों पर जमा किए कोयले जब्त कर ली। साथ ही आगे भी कार्रवाई करने की बात कही। रेलवे साइडिंग से कोयला टपाकर मजदूर सस्ते दर पर तस्करों के हाथ बेचने का कार्य करते हैं। जमा किया हुआ कोयला जिनकी थी,पुलिस उन पर कार्रवाई करने की बात कही है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में यह अभियान लगातार जारी रखी जाएगी। क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबारियों पर नजर रखी जा रही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 10