केरेडारी पुलिस ने चोरी का लोहा लदा टेंपू किया जब्त, दो चोर गिरफ्तार

जब्त लोहा लदा टेंपू

केरेडारी हजारीबाग। केरेडारी बड़कागांव मुख्य पथ में स्थित कोदवे से पुलिस ने चोरी का लोहा लदा टेंपू जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने गाड़ी चला रहे चालक वा सहयोगी को भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर टेंपू के साथ केरेडारी थाना ले कर पहुंची। थाना में गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। टेंपू में लगभग 2 टन लोहा होने का अनुमान है। 24 मार्च के मध्य रात्रि केरेडारी पुलिस टीम ने रात्रि गश्ती के दौरान कोदवे से टेंपू को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी जय मंगल कुमार पिता झमन महतो, दीपेश कुमार पिता इन्द्रनाथ महतो दोनो बड़कागांव के रहने वाले है।

गिरफ्तार आरोपी


थाना प्रभारी ने कहा की 24 मार्च के रात्रि केरेडारी पुलिस गर्रीकला क्षेत्र से गश्ती कर लौट रहा था। इसी क्रम में एलएंडटी कंपनी का लोहा लेकर पांडू से बड़कागांव जा रहे टेंपू पर संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच किया। जांच में टेंपू में लोहा लदा मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना ले कर पहुंची। छानबीन में लोहा एलएनटी का बताया जाता है। वही थाना प्रभारी ने गिरफ्तार आरोपीयो जेल भेजा जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!