केरेडारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्राकृतिक पर्व सरहुल

सरहुल में शामिल युवतियां



केरेडारी ( हजारीबाग)। प्राकृतिक का पर्व सरहुल केरेडारी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पर्व में सरना स्थल पर पाहन के द्वारा साल वृक्ष के फुलो से पूजा अर्चना किया गया। पाहन महाबीर गंझू ने बताया कि हमारे देवता बोंगा का निवास करते है। जो हमारे प्राकृतिक को संतुलन बनाते है। पाहन महाबीर गंझू के द्वारा प्रसाद के रूप में सूड़ी का भोग किया। तत्पश्चात ढोल मांदर के साथ युवक युवतियां के द्वारा अखड़ा स्थल पर नाच गान किया गया। पूजा के दूसरे दिन फूलो का विषर्जन के साथ सरहुल संपन्न होगा। वही
खरवार भोगता विकाश संघ के समिति के द्वारा भी केरेडारी के सलगा पंचायत में सरहुल का पर्व मनाया गया। जिसमें समिति के प्रखंड अध्यक्ष देवानंद, सचिव शनिचर की अगुवाई में पूजा अर्चना एवं नाच गान किया गया।

पूजा अर्चना करने पाहन

मौके पर सलगा मुखिया पार्वती देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कविलश देवी, झालो देवी, साबित्री देवी, चिंतामन गंझू, जितेंदर यादव, रोहन गंझू, दिलीप गंझू, अनीता देवी, चंचला देवी, गोपाल महतो, रूपलाल साहू, चिंतामन गंझू, दिलीप गंझू समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *