वन विभाग कुंदा ने वन संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया

 

रंजित कुमार

कुंदा। वन सुरक्षा अभियान के तहत कुंदा प्रखंड के वन क्षेत्रों में वनविभाग के द्वारा आग को बुझाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने प्रखंड के कई गांव में नाटक मंच के जरिए आग से हो रहे वन के नुकसान के बारे में लोगो जागरूक किए। प्रभारी वनपाल सुबोध सोनी ने जंगल में सूखे पत्तों में आग ना लगाने की अपील ग्रामीणों से किए। कहा की पर्यावरण को बचाना है तो ग्रामीणों को अपने वनों की रक्षा स्वयं करना होगा। आगे कहा कि वन है तो सभी कुछ है वन नही है तो जीवन मे कुछ नही है। साथ ही अगर क्षेत्र के कोई भी ग्रामीण आग लगाते हुए पकड़े गए तो दस साल का साजा और बिस हजार का आर्थिक जुर्माना का प्रावधान है। मौके पर वन रक्षी अमित कुमार नायक,अरुण कुमार मुन्ना उरांव अभियान में शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!