
रंजित कुमार
कुंदा। कुंदा थाना में कार्यरत चौकीदार बिंदेश्वर भुईयां की आकस्मिक निधन 23 मार्च को हो गया। बिंदेश्वर भुइयां बरुरा गांव के चौकीदार था। 23 मार्च को रामनवमी पूजा को लेकर कुंदा थाना से बरुरा गांव के कई लोंगो पर धारा 107 के तहत नोटिश देने गया था, इसी बीच शाम को अचानक तबियत खराब हो गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे निजी क्लिनिक में ईलाज कराकर वापस घर ले गये, घर आते ही बिंदेश्वर का मौत हो गया। मौत को लेकर गांव में मातम पसरा है। बिंदेश्वर भुईयां की आकस्मिक मौत पर थाना प्रभारी परमानंद मेहरा, कुंदा थाना चौकीदार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भोक्ता, सुरेश पासवान, परवा देवी, लक्षमण पासवान, श्याम पासवान, राजकुमार पासवान, पप्पू सिंह समेत कई लोगो ने दुख व्यक्त किया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 10