बी एम राठौर
सांगोद 12 मार्च को आज नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष पद पर मनोज सुवालका के नियुक्त होने पर कांग्रेस होली मिलन समारोह ग्राम बृजलिया में मैं पहुंचकर सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर का आभार व्यक्त किया नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका एवं पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत और सभी नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक भरत सिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह पानाहेड़ा का भी आभार व्यक्त किया। और नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका ने विधायक को भरोसा दिलाया कि उनके और कांग्रेस कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेसी की रीती-निती को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस संगठन के लिए कार्य करेंगे इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत, सांगोद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद, गजेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सुवालका, पार्षद दिलीप सेन, निरंजन जैन, मास्टर महमूद, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश नागर, युवा कार्यकर्ता रोहित शर्मा, देवीलाल जी नागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








