यूपी की तर्ज पर राजस्थान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान सराहनीय: सिंघवी

छबड़ा विधायक व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की तर्ज पर बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाने की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि डीजीपी उमेश मिश्रा व एडीजीपी दिनेश एमएन के नेतृत्व में ईनामी व भगोड़े बदमाशों और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यदि अधिकारियों का ऐसा ही रवैया रहा तो अब पुलिस पिटेगी नहीं बल्कि पीटेगी। बदमाशों को वारदात करने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा।

सिंघवी ने कहा कि पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान की सफलता से ही लोगों में पुलिस के प्रति विश्वनियता बढ़ेगी और अगर यह अभियान असफल रहा तो थोड़ा बहुत पुलिस का विश्वास बचा हुआ है वह भी खत्म हो जाएगा। प्रदेश में आए दिन जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों को रंगदारी व अन्य प्रकार की धमकी दी जाती है। सिंघवी ने हार्डकोर बदमाशों व आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रदेश में यूपी की तर्ज पर चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की है। इससे लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *