हिंदू जागरण मंच संगठन का हुआ विस्तार गिर्राज गुर्जर बने जिला संयोजक

25 फरवरी 2023 शनिवार को हिंदू जागरण मंच जिला छिपाबदौड़ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रांत सह संयोजक रूप सिंह सूर्यवंशी बापचा रहें। जिन्होंने हिंदू जागरण मंच की कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की आने वाले समय में हिंदू नव वर्ष को भव्य स्वरूप में मनाने का निर्णय लिया गया। हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च 2023 को विराटता के साथ में मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर हिंदू जागरण मंच के द्वारा चौराहों पर रंगोली एवं दीपदान के कार्यक्रम किए जाएंगे। जिला बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए। प्रांत सह संयोजक रूप सिंह बापचा द्वारा जिला संयोजक गिर्राज गुर्जर छबड़ा, सह संयोजक भगत सिंह कोटरापार, सह संयोजक राजेश लोधा छिपा बदौड़, एवं सह संयोजिका हेमलता बाई नगदी ( पूर्व उप प्रधान ) को मनोनीत किया गया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मान सिंह गुर्जर, अजय सिंह, रमेश सिंह, छोटू लाल टाँकुलडा , छितर लाल, दीपक , कुलदीप, नारायण सिंह फलिया, जगदीश मोतीपुरा, नेनकराम बापचा, कमल लोधा, मेहताब फलिया, आदि उपस्थित रहें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *