छबड़ा – निगम व सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू 50 यूनिट मुफ्त बिजली नहीं मिलने से नाराज है थर्मलकर्मी ।

छबड़ा थर्मल पावर प्लांट के आवासीय परिसर मे 50 यूनिट मुफ्त बिजली नहीं मिलने के कारण सभी थर्मलकर्मी प्लांट के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर निगम के द्वारा मांगे नहीं मानने के कारण उत्पादन निगम व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया ।
आवासीय परिसर मे निवास कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया की जब सम्पूर्ण राज्य मे राज्य सरकार के द्वारा मुफ्त बिजली दी जा रही है तो छबड़ा थर्मल आवासीय परिसर मे इसका लाभ क्यो नहीं दिया जा रहा है । जिसके कारण सभी कॉलोनी निवासियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ।
इंटक से दीपक माथुर, मनोज मालव बी एम एस से रत्नेश राठी, पवन सुमन तथा पीयर्स से गौरव वर्मा व चंद्रकांत ने बताया की इस बारे मे निगम प्रशासन को कई बार इस बारे मे अवगत करवाया जा चुका है परन्तु प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब कर्मचारी आरपार के मूड मे है जब तक सरकार की उक्त योजना का लाभ नहीं दिया जाता तब तक सरकार व उत्पादन निगम के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *