सांगोद नगर वासियों को पट्टे देने को लेकर कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

बी एम राठौर
सांगोद 23 फरवरी सांगोद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी मनोज मालव व नगर पालिका चेयरमैन कविता गहलोत के नाम ज्ञापन दिया। सांगोद नगर में बचे हुए नगर वासियों को पट्टे देकर उनके अधूरे सपनों को साकार करे। क्योंकी राजस्थान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश वासियों के मकानों के पट्टे के सपनों को पूरा करने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में योजना चलाकर पट्टे बाँटे जा रहे हैं। लेकिन सांगोद नगर वासी कोड़ियों का चौक, ओढ़ बस्ती कुंदनपुर रोड, रेगर मोहल्ला व चरेलिया बस्ती में कई वर्षों से स्थायी रूप से निवास करने वाले नगरवासियों को अभी तक पट्टे नहीं मिले हैं कितने ही नगरवासियों की तो फ़ाइलें तक नगर पालिका में जमा नहीं की है राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक स्थायी रूप से निवास करने वालों को पट्टा उपलब्ध करवाकर उनके मकानों के पट्टों के सपनों को पूरा करना है सांगोद नगर पालिका द्वारा नगरवासियों को पट्टे उपलब्ध करवाना सराहनीय कार्य है जिसमें अभी तक काफ़ी संख्या में नगरवासियों को पट्टे दिए जा चुके हैं अब बचे हुए नगरवासियों की फ़ाइलें भी जमा कर उन्हें भी जल्द पट्टे दिए जावे जिससे उन के पट्टों का अधूरा सपना पूरा हो सके जिन नगरवासियों के पट्टे नगर पालिका में बने हुए हैं उन पट्टों को पट्टे से संबंधित वार्ड पार्षदों को बुलवाकर उनसे दिलवाने से जनप्रतिनिधि का भी सम्मान होगा साथ ही जिन नगरवासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की फ़ाइलें जमा करवा रखी है उन्हें भवन निर्माण की राशि जल्द उपलब्ध करवाई जाए। साथ में फूलचंद गोचर पटैलिया पड़ा सदर, इस्राईल अंसारी, बनवारी शर्मा, भीमराज ओढ़, मोहम्मद शरीफ़ टेलर, रामचंद्र ख़ंगरावत, अमजद अंसारी, प्रदीप शर्मा, सुंदरलाल ओड, जलालुद्दीन अंसारी, विजय वाल्मिकी, प्रहलाद, रफीक़ ठेकेदार, नंदलाल मोहनलाल, पप्पू, मूलचंद, जितेंद्र, रामबाबू आदि मोजुद रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *