बी एम राठौर
सांगोद 23 फरवरी अखिल राजस्थान महिला एव बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ शाखा सांगोद से जुड़ी कार्यकर्ताओ की बैठक गुरुवार को चेतन्य हनुमान मंदिर परिसर में सम्भागीय संगठन प्रभारी भगवती जोशी की मौजूदगी में आयोजित हुई जिसमें संगठन के निर्देशानुसार 24 फरवरी से 2 मार्च तक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया वही 2 मार्च को विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई गई बैठक में जोशी ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्मिको को सेवानिवृत्त के बाद दो से तीन लाख रूपए पेंशन के रूप में दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया परन्तु जो पन्द्रह प्रतिशत मानदेय में बढ़ोतरी की है वह इस महंगाई में बहुत कम है सरकार को इनके मानदेय में औऱ बढ़ोतरी करना चाहिए इस मांग को लेकर 24 फरवरी से 1 वही 2 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई बैठक में ब्लॉक परियोजना से जुड़े आंगनबाड़ी कार्मिक मौजूद रहे ।फोटो सांगोद में आंगनबाड़ी कार्मिक रणनीति तैयार करते हुए ।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








