7वीं वार्षिक आम सभा कार्यक्रम सम्मपन

बी एम राठौर
सांगोद 23 फरवरी को कुंदनपुर राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् के अंतर्गत जय भारत माता राजीविका क्लस्टर संगठन की 7वीं वार्षिक आम सभा कार्यक्रम मालियांन धर्मशाला सांगोद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख कोटा मुकेश मेघवाल व विशिष्ट अतिथि सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष पूजा सिंह कमोलर ,प्रधान साहब जय वीर सिंह,उपप्रधान ओम जी नागर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता गहलोत अध्यक्षा नगरपालिका सांगोद ने की ब्रजेश शर्मा सीएफसीएल कार्यक्रम में उपस्थित रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष पूजा सिंह कमोलर ने कहा कि राजीविका महिला सशक्तिकरण एवं गरीबी उन्मूलन के लिये सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को आगे आना चाहिये। राजीविका से पूरे राजस्थान में लाखों महिलाएं समूह से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर रही है तथा उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है साथ ही महिलाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में राजीविका कोटा जिला परियोजना प्रबन्धक नेहा चतुर्वेदी ने बताया की राजीविका ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। राजीविका से जुड़ कर महिलायें आत्मनिर्भर बनी है। कार्यक्रम मे राजीविका द्वारा एक पहल की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता व बच्चो को सॉफ्ट टॉय देकर सम्मानित किया और बेटी बचाओ बेटी पढाओ मे लडकियों को सम्मानित किया प्रथम , द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया। वार्षिक आम सभा के अवसर पर 800 महिलाओं ने भाग लिया। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सौम्या राणा एरिया कॉर्डीनेटर महेंद्र मेघवाल व ब्रजेश मीणा, सहायक प्रबन्धक राजस्थान महिला निधि अनुराधा शर्मा, जिला लेखापाल प्रियंका बंसल , डी आर सी हेड शिल्पी अग्रवाल व समस्त संचालक मंडल, समस्त क्लस्टर स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन सहायक प्रबंधक अनुराधा शर्मा ने किया ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *