बी एम राठौर
सांगोद 21 फरवरी को सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष पूजा सिंह कमोलर ने बताया की बजट सत्र 2023–24 से अमर शहीद हेमराज मीणा की स्मृति मैं शहीद हेमराज मीणा महाविद्यालय सांगोद मैं स्टेडियम निर्माण के लिए विधायक भरत सिंह ने 1 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की है उन्होंने आगे कहा समय समय पर विधायक साहब द्वारा क्षेत्र के अमर शहीद हेमराज मीणा के सम्मान मैं उनके नाम पर कार्य करवाए गए है पहले शहीद के नाम पर महाविद्यालय घोषित किया और मूर्ति की स्थापना की आज उन्ही के नाम पर 1 करोड़ रु की लागत से स्टेडियम स्वीकृत करवाया गया इस से खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा और प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक जायेगी
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी इस घोषणा पर खुशी जाहिर की
क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विधायक भरत सिंह को धन्यवाद दिया और कहा की ये वास्तव मैं अमर शहीद हेमराज मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि है
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








