भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया विधायक सिंघवी का 67 वां जन्मदिन ।

भारतीय जनता पार्टी छबडा के कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी का 67 वां जन्मदिन बडी धूमधाम से दवाई वालो की डेरा बस्ती में जाकर केक काटकर मनाया तथा बालक बालिकाओ को फल फ्रूट वितरीत किये और कार्यकर्ताओ द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक सिंघवी को भारी मतो से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गेरा, सेमली मण्डल अध्यक्ष अशोक गौड, महामंत्री हरिऔम गौड, पार्षद रितेश शर्मा, मनमोहन सेन, रोहित अरोडा, कपिल यादव, एससी मोर्चा अध्यक्ष नरेश कोली, जिला मंत्री राजेन्द्र नामदेव, पूर्व पालिका अध्यक्ष भंवरलाल वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल नागर, बूथ अध्यक्ष मनोज सुमन, गौरव सेन, पूर्व पार्षद सुनील तेजस्वी, विनोद बुनीवाल, मनीष मीणा, निरंजन गुर्जर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *