सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। वहीं, बीती रात कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सिड और कियारा की रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के ज्यादातर सेलेब्स पहुंचे, लेकिन सबका ध्यान अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने खींच लिया। अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के लिए तरह-तरह की बातें लिखी जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आलिया शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आलिया के सिंपल लुक को फैंस काफी पसंद कर लिया है और साथ ही कमेंट कर उनसे रणबीर कपूर के दिखाई न देने पर सवाल भी पूछ रहे हैं। दरअसल, पार्टी में आलिया अकेले ही पहुंची थीं। बाद में वह अपनी सास नीतू कपूर के साथ पोज देती नजर आईं।
आलिया भट्ट के वायरल होते इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘वो कितनी उदास और खोई हुई लग रही हैं…उनकी आंखों को देखो उनके साथ कुछ गलत जरूर है या फिर सिड-कियारा की वजह से दुखी हो सकती हैं’, तो दूसर ने लिखा, ‘आलिया को देख कर लग रहा है कि वो यहां आना नहीं चाहती थीं, पर मजबूरी में आई हैं, वह एकदम लॉस्ट लग रही हैं और उनका चेहरा भी अजीब है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अपनी शादी में किसी को नहीं बुलाया और एक्स के रिसेप्शन में आ गई हैं।’ इसके अलावा कुछ लोग आलिया के अपने एक्स बॉयफ्रेंड के रिसेप्शन में आने की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये दिखा रहा है कि वे अभी भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में सिड ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह अपनी एक्स की बिल्ली को अभी भी मिस करते हैं। वहीं, कियारा और सिद्धार्थ साथ में ‘शेरशाह’ में नजर आए थे और काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब उन्होंने शादी कर ली है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 734








