Parliament Live:अदाणी मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा 13 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में कार्यवाही जारी

12:19 PM, 13-Feb-2023

राज्यसभा 13 मार्च तक स्थगित

संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही को 13 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। 

11:41 AM, 13-Feb-2023

वेल में पहुंचे विपक्षी सांसद

राज्य सभा में हंगामे के दौरान सांसद राघव चड्ढा, संजय सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी, शक्ति सिंह गोहिल, संदीप पाठक और कुमार केतकर सहित अन्य वेल में पहुंच गए। इसके बाद सभापति ने सभी सांसदों को चेतावनी जारी की। 

11:33 AM, 13-Feb-2023

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद में विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 11ः30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के अंश निकाले जाने के बाद से हंगामा कर रहे थे। 

11:25 AM, 13-Feb-2023

राहुल ने जो कुछ कहा, सब पब्लिक डोमेन में : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय के नोटिस पर कहा, राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ भी कहा था वह पहले से पब्लिक डोमेन में है, जो सभी लोग बोलते-लिखते हैं वही बात उन्होंने कही है। इसमें कुछ भी असंसदीय नहीं है। इसलिए वह उसी हिसाब से नोटिस का जवाब देंगे। 

11:23 AM, 13-Feb-2023

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करें- माकपा सांसद

माकपा सांसद डॉ. जॉन ब्रिट्स ने केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर कर्मचारी पेंशन योजना के तहत उच्च पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तत्काल लागू करने का अनुरोध किया है।

11:21 AM, 13-Feb-2023

15 फरवरी तक आरोपों को साबित करें राहुल : निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, बिना स्पीकर को नोटिस दिए आप प्रधानमंत्री पर इस तरह के आरोप नहीं लगा सकते। हमने राहुल गांधी को 15 फरवरी तक स्पीकर को सबूत दिखाने के लिए कहा है जो उनके दावों को साबित कर सकता है या उन्हें संसद में माफी मांगनी चाहिए अन्यथा वह अपनी लोकसभा सीट खो देंगे। 

11:17 AM, 13-Feb-2023

संविधान निर्माताओं की भावना को आचरण में रखें सांसद- सभापति

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों को शांत करवाते हुए सभापति ने कहा, सभी सांसद अपने आचरण में संविधान निर्माताओं की भावना को रखें और सदन की कार्यवाही में किसी तरह का व्यवधान न आने दें। 

11:14 AM, 13-Feb-2023

संसद की कार्यवाही शुरू

राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा में अदाणी मामले पर विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। 

10:05 AM, 13-Feb-2023

कांग्रेस सांसद ने की चर्चा मांग 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। 

10:04 AM, 13-Feb-2023

मंत्री अर्जुन मुंडा राज्यसभा में पेश करेंगे विधेयक

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए एक विधेयक आज राज्यसभा में पेश करेंगे। इस विधेयक को 21 दिसंबर, 2022 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

09:58 AM, 13-Feb-2023

Parliament Live: अदाणी मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा 13 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में कार्यवाही जारी

संसद के बजट सत्र में सोमवार को एक बार फिर से लोकसभा व राज्यसभा में हंगामे आसार हैं। अदाणी व चीन मामले पर विपक्षी दल केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी तरफ जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ के संबंध में एक विधेयक राज्यसभा में पेश करेंगे। 

Source link

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

हमारे बारे में (About Us)

“न्यूज़ 24 झारखंड बिहार” में आपका स्वागत है!
www.news24jharkhandbihar.com भारत का एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार पोर्टल है, जो अपने पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम आपको हर क्षेत्र में, चाहे वह धर्म, राजनीति, अपराध, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य या अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ हों, नवीनतम अपडेट्स और तथ्यपूर्ण रिपोर्ट्स प्रदान करते हैं। 

Follow us

Subscribe For Daily Newsletter

Copyright © 2026 News 24 Jharkhand Bihar | Design by Traffic Tail & Managed by Aioseopack