
पूर्व में अपराधियों ने किया था एल एंड टी कंपनी के बेचिंग प्लांट पर गोली बारी, पुलिस ने मामले को बताया था अफवाह
केरेडारी (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के केरेडारी में राहुल दुबे गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। दुबे गैंग कोयलांचल क्षेत्र के साथ बड़े बड़े कंपनियों को निशाना बना रहे हैं। गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे राहुल दुबे गैंग ने एल एंड टी कंपनी के पांडू स्थित बेचिंग प्लांट में खड़े ट्रांजिट मिक्सर मशीन में आग लगा दिया। इस आग जनी के घटना में वाहन का टायर और अन्य कीमती पार्ट्स जल कर राख हो गया। राहुल दुबे के लगातार बढ़ते आतंक से एल एंड टी कंपनी के कर्मियों में भय का माहौल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। इन्होंने बताया कि गाड़ी में आग लगी हैं आग किसने लगाया हैं ये जांच किया जा रहा हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
हजारीबाग पुलिस द्वारा राहुल दुबे गैंग के शूटरों के एनकाउंटर करने बाद ही केरेडारी में बड़ी वारदात कई सवालों और स्थानीय पुलिस के कार्य शैली पर भी सवाल खड़ा कर रहा हैं। देर रात हथियारबंद अपराधी साइट पर पहुंचे और लेवी की मांग को लेकर मशीन में आग लगा कर फरार हो गए। देखते ही देखते पूरी मशीन धू-धू कर जल उठी।
कारोबारियों में दहशत फैलाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि यह घटना दहशत फैलाने के लिए की गई है। एल एंड टी कंपनी एनटीपीसी के लिए केरेडारी में कोयला ढुलाई के लिए कन्वेयर बेल्ट बनाने का काम कर रही हैं। यहां आए दिन अपराधी गिरोहों के द्वारा लेवी की मांग की जाती है।
राहुल दुबे गैंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लिया जिम्मेवारी
वाहन में आगजनी के उपरांत राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जानकारी दी हैं। राहुल दुबे गैंग ने लिखा हैं कि गुरुवार सुबह पांडू गांव के L&T कंपनी के बैचिंग प्लांट में जो 4 से 5 राउंड गोली चली है और जो मशीन जली है उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हू। ये फ़ोन कॉल इग्नोर करने का नतीजा है , इसके बाद भी अगर तुम जल्द से जल्द हमारे कहे के अनुसार नहीं करते हो और सिस्टम में नहीं आते हो तो अगली बार सीधा खोपड़ी खोलेंगे और अगर काम चालू होता है तो अगला बार गोली और बम या गाड़ी और मशीन नहीं जलेगा सीधा खोपड़ी खुलेगा और उस वक्त हम मुंशी और लेबर में भेद भाव नहीं करेगा जो मिलेगा उसका ही खोपड़ी खुलेगा और हमारे टारगेट पर तो कंपनी के चंदन हैं। बस तुम एक बार मिल जाओ। आगे दुबे गैंग ने केरेडारी थाना को चुनौती दी हैं। थाना के बड़ा बाबू से कहा हमारा यह कहना था कि एल एंड टी कंपनी में जो 22 तारीख से 26 तारीख के बीच में जो लगातार 3 घटना हुआ हैं उस न्यूज को दबाने का काम किया हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
