13 मवेशी बरामद ,₹18000 , तीन मोबाइल एवं दो बाइक जप्त
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुवे सिरमा पंचायत के पूर्व मुखिया वाजिद अली समेत 3 अन्य तस्करों को 13 मवेशी के साथ रंगे हाथ दबोचा है। सभी तस्कर मवेशियों को हजारीबाग ले जा रहे थे। सभी तस्करों को थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार देर रात लगभग 2:00 बजे छापेमारी के दौरान एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों की माने तो पूर्व मुखिया वाजिद अली अपने सहयोगियों के साथ पिछले कई वर्षों से चोरी छुपे गौ तस्करी कर रहा था। मामले को लेकर बड़कागांव थाना में केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सिरमा पंचायत के पूर्व मुखिया वाजिद अली पिता नियामत अली, मोहम्मद मुकम्मल हुसैन पिता स्वर्गीय वजीर एवं मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपी सिरमा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से 13 मवेशी, नगद ₹18000 , तीन मोबाइल एवं दो बाइक जप्त किया गया है। तीनों पर कई गंभीर धाराएं लगाए गए हैं।
ज्ञात हो की 3 माह पूर्व थाना प्रभारी ने सुकुल खपिया ऊपर पहाड़ गांव से छापेमारी कर 22 मवेशी जप्त कर बड़ी कार्रवाई की थी। तब से बड़कागांव पुलिस गौ तस्करी मामले को लेकर काफी संवेदनशील नजर आ रही है।
गौ तस्करी बर्दाश्त नहीं होगा, जेल भेजे जजाएंगे-थाना प्रभारी
गौ तस्करी मामले को लेकर, गौ तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए ,बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि, गौ तस्करी हरगिज़ बर्दाश्त नहीं होगा। जो भी पकड़े जाएंगे उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे