बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव प्रखंड में भगवान ब्रह्म के काया पुत्र भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर वर्ष की तरह श्रद्धा के साथ किया गया। बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित काली मंदिर के पास कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में पुरोहित यदुनंदन मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा करायी। इसके बाद चित्रांश समाज के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से कलम की पूजा की और परिवार के सुख, समृद्धि और ज्ञान में वृद्धि के लिए भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की। इस दौरान चित्रांश परिवार ने 24 घंटा हस्त लेखनी कलम बंद रखा।
पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।मौके पर कृष्णा प्रसाद, अशोक सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा,उमेश सिन्हा,विनोद सिन्हा, दिनेश सिन्हा, अरुण सिन्हा राजकिशोर सिन्हा, कमलेश श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, संजय तिवारी,विकास सिन्हा , सोनू सिन्हा, मोनू सिन्हा ,विशाल सिन्हा , बंटी सिन्हा, अंशदीप राज ,देवदीप , बीर सिन्हा,हर्ष सिन्हा, मन सिन्हा , पीयूष सिन्हा, आयुष सिन्हा, के अलावा चित्रांश समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे